Koderma: कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के मसमोहना-महेशपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी जहां एक तेज रफ्तार थार और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मो. सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। वह डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरीडीह निवासी सरफूल का पुत्र बताया गया है।
बाइक से महेशपुर की ओर से धुमाडीह जा रहा था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक मो. सलीम बाइक से महेशपुर की ओर से धुमाडीह जा रहा था। इसी दौरान रायडीह पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही थार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read More- बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए दो दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। आरोप है कि कुछ लोग उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें बनाने में लगे रहे।
Read More- कोडरमा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था को लेकर भी तत्काल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। घटना के बाद मसमोहना-महेशपुर मार्ग पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
Read More- Breaking News: बस कंडक्टर का बेटा बना उपाध्यक्ष, DUSU चुनाव में ABVP की एकतरफा जीत

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







