Ranchi: राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा और खूंटी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। 19 से 21 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में सिमडेगा ने दो और खूंटी ने एक वर्ग में खिताब जीता।
अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में सिमडेगा ने रांची को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में सिमडेगा और खूंटी के बीच मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा। सिमडेगा ने 4-3 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया।
अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में खूंटी ने सिमडेगा को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
खूंटी ने अंडर-15 में मारी बाजी
प्रतियोगिता के इन तीनों वर्गों की विजेता टीमें अब दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ सिमडेगा की अंडर-17 बालक और बालिका टीम तथा खूंटी की अंडर-15 बालक टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
प्रतियोगिता के प्रदर्शन के बाद हॉकी झारखंड ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम प्रबंधन और संबंधित जिला हॉकी इकाइयों को बधाई दी। संगठन ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड की ये टीमें बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
Meta Description: रांची में हुई राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा ने अंडर-17 बालक-बालिका और खूंटी ने अंडर-15 बालक वर्ग का खिताब जीता। तीनों टीमें दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलेंगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









