Special Train: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इन ट्रेनों के फेरे बढ़ने से रांची और आसपास के यात्रियों को दिल्ली और राजस्थान की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।
नवंबर तक चलेगी रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का परिचालन अब 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक जारी रहेगा। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रांची से रवाना होगी। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में कुल 9-9 फेरे निर्धारित किए गए हैं।
वापसी में Train: संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। त्योहारी अवधि में दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए इस सेवा के जारी रहने से अतिरिक्त ट्रेन विकल्प उपलब्ध रहेगा।
अजमेर के लिए दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल Train
रेलवे ने सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि भी बढ़ाई है। ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल 12 अक्टूबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को सांतरागाछी से रवाना होगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से चलेगी। इस Train के भी दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे निर्धारित किए गए हैं।
त्योहारी सीजन में घर लौटने और घूमने जाने वाले यात्रियों के लिए इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाए जाने से भीड़ के बीच यात्रा के अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले ट्रेन के शेड्यूल और उपलब्धता की जांच करने की सलाह दी जाती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












