बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

25 साल सत्ता में रहने का जश्न नहीं, PM Modi देश को दें 25 साल का हिसाब: केशव महतो कमलेश

PM मोदी के सत्ता में 25 साल पूरे होने पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 10 तीखे सवाल पूछकर 25 साल का हिसाब मांगा है। जानिए रोजगार, किसान और महंगाई पर क्या बोले कमलेश।

अक्टूबर 7, 2026
in राजनीति Politics
A A
केशव महतो कमलेश - अध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश।

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

25 साल सत्ता में रहने का जश्न नहीं, PM Modi देश को दें 25 साल का हिसाब: केशव महतो कमलेश

Table of Contents

Toggle
  • ‘जनता प्रचार नहीं, परिणाम चाहती है’
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पूछे गए 10 तीखे सवाल
  • “लोकतंत्र में जनता के सवालों से बड़ी कोई कुर्सी नहीं”

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक सत्ता के केंद्र में 25 वर्ष (गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में) पूरे होने के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 25 साल सत्ता में रहने का जश्न मनाने से पहले प्रधानमंत्री को देश की जनता के सामने अपने दावों, वादों और फैसलों का पारदर्शी हिसाब देना चाहिए।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची में भाजपा ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा ज्योति यात्रा निकाली
  • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में ₹6,000 करोड़ का महाघोटाला? बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर CBI जांच की उठाई मांग
  • हरमू चौक के बोर्ड पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- नाम बदलने की अनुमति किसने दी?

केशव महतो कमलेश ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में केवल लंबे समय तक कुर्सी पर बने रहना सफलता का मापदंड नहीं है। असली कसौटी यह है कि इस अवधि में देश के युवा, किसान, गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन में क्या बदलाव आया।

‘जनता प्रचार नहीं, परिणाम चाहती है’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश केवल बड़े पोस्टरों, भाषणों और विज्ञापनों से नहीं चलता; बल्कि रोजगार, किसानों की खुशहाली, मजदूरों की उचित मजदूरी, मध्यम वर्ग की बचत और आम नागरिकों की क्रय शक्ति से चलता है। उन्होंने कहा कि यदि 25 वर्षों तक सत्ता के शीर्ष पर रहने के बाद भी देश का युवा नौकरी के लिए भटक रहा है और आम परिवार महंगाई से त्रस्त है, तो सरकार से सवाल पूछे ही जाएंगे।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पूछे गए 10 तीखे सवाल

  1. रोजगार के वादे का हिसाब कहाँ है?

    डिग्री हाथ में लेकर नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं के संदर्भ में प्रधानमंत्री बताएं कि रोजगार को लेकर किए गए बड़े-बड़े दावों का वास्तविक हिसाब जनता के सामने कब रखा जाएगा?

  2. किसान की आय दोगुनी हुई या सिर्फ वादा?

    झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
    Special Report

    खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
    Exclusive Report
    खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

    किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया गया था। सरकार स्पष्ट करे कि किसान की वास्तविक आय में कितनी वृद्धि हुई और इस अधूरे वादे की जवाबदेही किसकी है?

  3. महंगाई से जनता को राहत कब मिलेगी?

    रसोई के बजट से लेकर बच्चों की शिक्षा और इलाज तक के बढ़ते खर्चों ने आम परिवार की कमर तोड़ दी है। महंगाई से राहत देने वाले दावों का असर धरातल पर क्यों नहीं दिख रहा?

  4. युवाओं के भविष्य का जिम्मेदार कौन?

    पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में महीनों-सालों की देरी और परीक्षाओं की अनिश्चितता ने लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका दिया है। इस बदहाल व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी तय करने में बार-बार देरी क्यों होती है?

  5. छोटे कारोबारियों और MSME को राहत कब?

    लघु उद्योग और छोटे व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। बड़े आर्थिक फैसलों के बाद संकट झेल रहे छोटे कारोबारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए?

  6. आर्थिक विकास का लाभ आम आदमी की जेब तक कितना पहुँचा?

    बड़ी अर्थव्यवस्था के आंकड़ों के बीच आम नागरिक की वास्तविक आय, बचत और क्रय शक्ति में कितना सुधार हुआ? केवल आंकड़ों का आकार बढ़ने से आम आदमी का घर नहीं चलता।

  7. सरकार जवाबदेही से क्यों बचती है?

    खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
    Exclusive

    लोकतंत्र में सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है। संसद और लोकतांत्रिक संस्थाओं में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्या पारदर्शी कदम उठाए गए?

  8. संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर सवाल क्यों?

    देश की संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर लगातार उठ रहे सवालों का तथ्यात्मक और स्पष्ट जवाब सरकार कब देगी?

  9. 25 साल में जनता को नतीजे मिले या सिर्फ नारे?

    ‘विकास’ और ‘परिवर्तन’ के नारों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के ठोस परिणामों के साथ साबित करने की पूरी जिम्मेदारी सत्तासीन सरकार की है।

  10. 25 साल का जश्न होगा या 25 साल का हिसाब?

    प्रधानमंत्री को यह तय करना होगा कि वे केवल अपनी उपलब्धियां गिनाएंगे या अधूरे वादों और नाकाम नीतियों का जवाब भी देंगे।

“लोकतंत्र में जनता के सवालों से बड़ी कोई कुर्सी नहीं”

केशव महतो कमलेश ने अपने वक्तव्य का समापन करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही अंतिम मालिक है और सत्ता में बैठे लोगों को जनता के प्रति जवाबदेह होना ही पड़ेगा। सत्ता की कुर्सी कितनी भी ऊंची क्यों न हो, वह लोकतंत्र में जनता के सवालों से बड़ी नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री को 25 साल का जश्न मनाने के साथ-साथ देश की जनता को इन 25 सालों का पारदर्शी हिसाब भी देना होगा।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

रांची में भाजपा ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा ज्योति यात्रा निकाली
झारखंड Jharkhand News

रांची में भाजपा ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा ज्योति यात्रा निकाली

अक्टूबर 7, 2026
After RIMS and Project Bhawan, journalists' entry into Sadar Hospital is now being questioned; Babulal Marandi targets the government.
राजनीति Politics

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में ₹6,000 करोड़ का महाघोटाला? बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर CBI जांच की उठाई मांग

अक्टूबर 7, 2026
हरमू चौक के बोर्ड पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- नाम बदलने की अनुमति किसने दी?
राजनीति Politics

हरमू चौक के बोर्ड पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- नाम बदलने की अनुमति किसने दी?

अक्टूबर 7, 2026
Next Post
हरमू चौक के बोर्ड पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- नाम बदलने की अनुमति किसने दी?

हरमू चौक के बोर्ड पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- नाम बदलने की अनुमति किसने दी?

After RIMS and Project Bhawan, journalists' entry into Sadar Hospital is now being questioned; Babulal Marandi targets the government.

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में ₹6,000 करोड़ का महाघोटाला? बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर CBI जांच की उठाई मांग

रांची में भाजपा ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा ज्योति यात्रा निकाली

रांची में भाजपा ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा ज्योति यात्रा निकाली

अक्टूबर 7, 2026

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में ₹6,000 करोड़ का महाघोटाला? बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर CBI जांच की उठाई मांग

हरमू चौक के बोर्ड पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- नाम बदलने की अनुमति किसने दी?

25 साल सत्ता में रहने का जश्न नहीं, PM Modi देश को दें 25 साल का हिसाब: केशव महतो कमलेश

अकाल मृत्यु वालों के लिए क्यों खास है प्रेतशिला? जहां सत्तू उड़ाकर मांगी जाती है पितरों की मुक्ति

कैबिनेट की बैठक कैंसिल होते ही हिल व्यू अस्पताल में बढ़ी गहमागहमी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts