Dhanbad: धनबाद जिले में बुधवार को एक युवक का कंकाल पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बलियापुर थाना क्षेत्र के गोलमारा जंगल की है। शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था। उसका कमर के नीचे का हिस्सा भी गायब था। परिजनों ने कपड़े, चप्पल, सिर के बाल और हाथ में पहने कड़े के आधार पर मृतक की पहचान गोलमारा निवासी अनूप कुमार सिंह के रूप में की।
जानकारी के अनुसार, अनूप 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 12 बजे से लापता थे। वह एक मोबाइल सिम कंपनी में काम करते थे। उनके अचानक लापता होने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
कर्ज की भी चर्चा, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
बताया जा रहा है कि अनूप पर कर्ज था। हालांकि, इसका उनकी मौत से कोई संबंध है या नहीं, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू को लेकर भी जांच कर सकती है।
Read More- कोडरमा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मुंबई जाने की बात बोलकर निकला था घर से
जंगल में कंकाल मिलने की सूचना पर बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत काफी पहले हुई होगी। कमर के नीचे का हिस्सा जंगली जानवरों द्वारा खाए जाने की आशंका भी है।
Read More- सात समंदर पार भी नहीं टूटी आस्था-अमेरिका में कोडरमा के कृष्णकांत और नीलम ने मनाया छठ महापर्व
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अनूप की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









