Ranchi: दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम में शामिल Grand Theft Auto 6 (GTA 6) आखिरकार 19 नवंबर को लॉन्च हो गया। GTA V के 13 साल बाद आए इस नए वर्जन को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह है। गेम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ कंपनियों ने कर्मचारियों को इसे खेलने के लिए छुट्टी तक दे दी है।
भारत की इंटीरियर डिजाइन कंपनी इंडे बाय चेयर्सकार्ट ने 19 नवंबर को कर्मचारियों, इंटर्न और फ्रीलांसरों के लिए कंपनी में छुट्टी घोषित की है। कंपनी के फाउंडर और CEO किशोर शनमुगम ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीम लंबे समय से इस गेम का इंतजार कर रही थी। कंपनी के इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने तो कंपनी में नौकरी की इच्छा भी जताई है।
अमेरिका में भी GTA 6 का क्रेज देखने को मिला है। जॉर्जिया स्थित अमेरिकी सेना की एक यूनिट ने दोबारा सेवा में शामिल होने का अनुबंध करने वाले पात्र सैनिकों को गेम की लॉन्चिंग के आसपास चार दिन का विशेष अवकाश देने की पेशकश की थी।
1.49 करोड़ प्री-ऑर्डर का अनुमान
मार्केट रिसर्च फर्म सेंसर टावर के अनुमान के मुताबिक, लॉन्च से पहले गेम की करीब 1.49 करोड़ प्रतियां प्री-ऑर्डर हुईं। इससे लगभग 1.45 अरब डॉलर (करीब 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक) की बिक्री का अनुमान है। हालांकि, ये आधिकारिक कंपनी आंकड़े नहीं, बल्कि बाजार का अनुमान है।
PM मोदी के पोस्ट ने भी खींचा ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी GTA 6 की थीम पर सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया। इसमें 2013 और 2026 के बीच भारत में हुए बदलावों की तुलना की गई। उन्होंने लिखा, ‘India is playing a whole new game!’ इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के इस पोस्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
Read More- Breaking News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ग्रेड पे में बढो़तरी का प्रस्ताव पारित
भारत में कितनी है कीमत?
प्ले स्टेशन इंडिया पर GTA 6 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 5,999 रुपये और अल्टीमेट एडिशन की कीमत 7,499 रुपये है। दोनों के बीच 1,500 रुपये का अंतर है। अल्टीमेट एडिशन में अतिरिक्त गेमिंग कंटेंट और खास सुविधाएं मिलती हैं। प्री-ऑर्डर पर एक महीने का GTA+ सब्सक्रिप्शन और Vintage Vice City Pack भी शामिल है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








