Ranchi: झारखंड में आज कैबिनेट की बैठक कैंसिल होने के बाद लगातार हिल व्यू अस्पताल में गहमागहमी बढ़ गई। कैबिनेट की बैठक इस वजह से कैंसिल की गई क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन लंबे समय से बीमार चल रही है और पिछले 19 दिनों से रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती हैं।
आज अचानक से उनकी तबीयत एक बार फिर से खराब होने लगी जिसके बाद कैबिनेट की बैठक को कैंसिल किया गया और शाम ढलते-ढलते लगातार झारखंड के मंत्रियों का भी हिल व्यू अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। सबसे पहले झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद पहुंचे उसके कुछ ही देर बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर भी हिल व्यू अस्पताल पहुंचे।
योगेंद्र प्रसाद ने कहा-फिलहाल माताजी की तबीयत स्थिर है
अस्पताल में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बाहर निकले योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि फिलहाल माताजी की तबीयत स्थिर है। डॉक्टर की टीम लगातार लगी हुई है। भगवान से कामना है कि वह जल्द स्वस्थ होगी। हमारी दुआएं भी उनके साथ है। कामना है कि वो जल्द स्वस्थ हो।
उन्होंने कहा कि अंदर किसी को भी मुलाकात की अनुमति नहीं है इस वजह से हम लोग भी उन्हें देख तो नहीं पाए लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। और उम्मीद है कि जल्द वह अस्पताल से छुट्टी लेकर घर जाएंगे।









