गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी की जांच CBI से कराने की मांग, आजसू ने निकाला लोकभवन मार्च

रांची में छात्र हित को लेकर आजसू ने लोकभवन मार्च निकाला। JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CBI जांच, ED जांच, नियमित परीक्षा कैलेंडर और छात्रवृत्ति के समयबद्ध वितरण की मांग की गई।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Demand for CBI probe into irregularities in JPSC-JSSC exams; AJSU organizes march to Lok Bhawan.

Demand for CBI probe into irregularities in JPSC-JSSC exams; AJSU organizes march to Lok Bhawan.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
रांची: छात्र हित और राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को रांची में लोकभवन मार्च निकाला। मार्च की शुरुआत जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, कचहरी से हुई, जो लोकभवन तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आजसू कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च से पहले आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, नियुक्तियों में देरी और छात्रवृत्ति के समयबद्ध वितरण सहित कई मांगें राज्यपाल के समक्ष रखीं।

JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर उठाए सवाल

आजसू नेताओं ने कहा कि राज्य के छात्र-छात्राएं लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समयबद्धता की कमी से युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। आजसू ने JPSC और JSSC की परीक्षाओं से जुड़ी सभी कथित अनियमितताओं का निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान करने की मांग की है। संगठन ने पूरे परीक्षा प्रकरण की CBI जांच कराने और कथित करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन की ED जांच कराने की भी मांग उठाई।

परीक्षा कैलेंडर और नियुक्तियों को लेकर मांग

लोकभवन मार्च के दौरान आजसू ने राज्य में नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग की। संगठन का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखें पहले से तय होनी चाहिए और परीक्षाओं के बाद नियुक्ति प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जानी चाहिए। इसके अलावा छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, मजबूत एवं छात्रहितैषी बनाने की मांग की गई।

‘शिक्षित युवा, सशक्त झारखंड’ का दिया संदेश

आजसू ने छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और शिक्षा के प्रति जागरूक नागरिकों से छात्र हित के मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज मजबूत करने की अपील की। संगठन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और समयबद्ध छात्र कल्याण योजनाएं ही झारखंड के युवाओं के बेहतर भविष्य की नींव हैं। आजसू ने अपने अभियान का संदेश देते हुए कहा— “शिक्षित युवा, सशक्त झारखंड – यही है हमारा संकल्प।”

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

लोकभवन मार्च में पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, युवा आजसू के अमित यादव, प्रताप सिंह, चेतन सिंह, अजीत कुमार, अभिषेक राज, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, अमन साहू, राजकिशोर महतो, दीपक महतो, उज्ज्वल महतो, जमाल गद्दी, राज दुबे, अब्दुल खान, अभिषेक महतो, रोशनी मुंडा और रवि रोशन सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।    
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, लेकिन मौसम बिगाड़ सकता है प्लान! झारखंड के लिए आया अपडेट
  • JPSC मामले में CID का बड़ा एक्शन, पंकज प्रसून और ऋतिक रौशन गिरफ्तार
  • सीएम हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियाई काउंसलेट-जनरल की मुलाकात, शिक्षा-मिनरल्स समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Toggle
  • JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर उठाए सवाल
  • परीक्षा कैलेंडर और नियुक्तियों को लेकर मांग
  • ‘शिक्षित युवा, सशक्त झारखंड’ का दिया संदेश
  • ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Jharkhand Weather Update 17 September 2026
झारखंड Jharkhand News

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, लेकिन मौसम बिगाड़ सकता है प्लान! झारखंड के लिए आया अपडेट

सितम्बर 17, 2026
मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
धनबाद Dhanbad

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सितम्बर 16, 2026
पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल
पलामू Palamu

पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल

सितम्बर 16, 2026
Next Post
A model packhouse and agro-processing center will be set up in Nagri, providing farmers with access to national and global markets.

नगड़ी में बनेगा मॉडल पैकहाउस और कृषि-प्रसंस्करण केंद्र, किसानों को मिलेगी राष्ट्रीय-वैश्विक बाजार की सुविधा

Commonwealth Games 2026: Neeraj Chopra reaches the top 6 in his very first attempt with a magnificent throw of 76.28 meters.

Commonwealth Games 2026: पहले ही प्रयास में टॉप-6 में पहुंचे नीरज चोपड़ा, 76.28 मीटर का शानदार थ्रो

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update 17 September 2026

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, लेकिन मौसम बिगाड़ सकता है प्लान! झारखंड के लिए आया अपडेट

सितम्बर 17, 2026

17 September 2026 Rashifal: 17 सितंबर को इन राशियों पर रहेगी भगवान विश्वकर्मा की विशेष कृपा! जानें अपना भविष्यफल

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची

झारखंड में अब एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, सरकार और MS Science के बीच हुआ MoU

सन्नी टोप्पो ने संभाली BJP ST मोर्चा की कमान, 2029 चुनाव को लेकर संगठन पर जोर

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra