पहले दिन होगी बाल गोपाल और बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता
आयोजन के पहले दिन 3 सितंबर (गुरुवार) को बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी।- प्रथम वर्ग: 6 माह से 5 वर्ष तक
- द्वितीय वर्ग: 6 वर्ष से 12 वर्ष तक
4 सितंबर को दही हांडी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या
4 सितंबर (शुक्रवार) को पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।हांडी की ऊंचाई
- पुरुष वर्ग – 20 फीट
- महिला वर्ग – 17 फीट
विजेता टीमों को मिलेगी आकर्षक पुरस्कार राशि
पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए समान पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।- प्रथम पुरस्कार – ₹61,000
- द्वितीय पुरस्कार – ₹41,000
- तृतीय पुरस्कार – ₹21,000
भजन संध्या और श्रीकृष्ण लीला का होगा मंचन
आयोजन के दूसरे दिन झारखंड सहित अन्य राज्यों से आने वाले कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण भजन संध्या, श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नृत्य मंचन किया जाएगा। पूरे मोरहाबादी मैदान को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा तथा भगवान श्रीकृष्ण का भव्य झूलन भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा।2 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन
बाल पोशाक प्रतियोगिता और दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।प्रेस वार्ता में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रेस वार्ता में समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता (छोटू), अध्यक्ष बिनोद गोप, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, नरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, संतोष सहाय, अभिनव कुमार, सौरभ सिंह, नीरज सिंह और राम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








