Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सीआईडी की छापेमारी के अगले ही दिन रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री एवं रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया।
मुलाकात के दौरान उन्होंने संस्थान के मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा की और पद छोड़ने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से हरी झंडी या अनुमति मिलते ही उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, अभी तक स्वास्थ्य विभाग, रिम्स प्रशासन या खुद डॉ. राजकुमार की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक और सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बार-बार के हस्तक्षेप और लचर व्यवस्था से थे असहज
अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि डॉ. राजकुमार रिम्स की वर्तमान कार्यप्रणाली और प्रशासनिक कार्यों में लगातार हो रहे बाहरी हस्तक्षेप से काफी समय से असहज महसूस कर रहे थे। उनका मानना था कि अत्यधिक दखलअंदाजी के कारण संस्थान को स्वतंत्र और प्रभावी ढंग से चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
Read More- कोडरमा में जंगली हाथियों का कहर-खेत में टहलने गई महिला को पटककर मार डाला
जब उन्होंने रिम्स के डायरेक्टर का पद संभाला था, तब उनके पास चिकित्सा सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने का एक स्पष्ट विजन था, लेकिन अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण वे अपने लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल नहीं कर पा रहे थे।
Read More- पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबियत अचानक बिगड़ी, TMH में भर्ती

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









