Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उऩ्हें जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण मंगलवार देर रात परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जाना हाल
अस्पताल में भर्ती होने के बाद चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। उन्होंने अपने समर्थकों से चिंता नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर लोगों के बीच लौटेंगे।
Read More- कोडरमा में जंगली हाथियों का कहर-खेत में टहलने गई महिला को पटककर मार डाला
चंपाई सोरेन का हालचाल जानने के लिए ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी TMH पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त बातचीत भी हुई।
Read More- रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी बस-ऑटो चालक समेत 2 की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









