Ranchi: रामगढ़-रांची मुख्य मार्ग एनएच-33 पर ओरमांझी टोल प्लाजा के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हजारीबाग से रांची जा रही इस कार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे, जो समय रहते वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए। इस घटना से बड़ा हादसा टल गया।
आग की लपटों से आसपास के लोग दहशत में
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और पूरे परिवार को बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।
Read More- कोडरमा में महिला से डेढ़ लाख के सोने के चेन की छिनतई, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
सड़क पर लंबा जाम लग गया
घटना के कारण एनएच-33 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर ओरमांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग लगने की संभावित वजह बताया है। घटना के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Read More- झारखंड में बंपर बहाली! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








