Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की ओर से जारी नोटिस में साव से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उन्हें स्वयं उपस्थित होकर यह बताने को कहा गया है कि पार्टी संविधान के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
पहले भी पार्टी से निष्कासित किया गया था
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि नोटिस में योगेंद्र साव के पूर्व के अनुशासनात्मक मामले का भी उल्लेख किया गया है। पार्टी के अनुसार, पहले भी अनुशासन के उल्लंघन के कारण उन्हें निष्कासित किया गया था। बाद में उनके लंबे संगठनात्मक योगदान को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने निष्कासन का फैसला वापस ले लिया था।
Read More- Breaking News: लोहरदगा-रांची रेलखंड पर हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे कीमैन की मौत
बयानों को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है
नोटिस में कहा गया है कि हाल में मीडिया के माध्यम से दिए गए साव के कुछ बयानों को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस का कहना है कि उनका आचरण पार्टी के सिद्धांतों और नेतृत्व के निर्देशों के विपरीत माना गया है।
अनुशासन समिति ने कहा है कि बार-बार अनुशासनहीनता की स्थिति संगठन की छवि को प्रभावित करती है। अब साव के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









