Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेसकमेटी ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता के. एन. त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिसजारी किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से जारी इस नोटिस में त्रिपाठी से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
महागठबंधन धर्म और अनुशासन पर कांग्रेस सख्त
मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि 28 जुलाई 2026 को पलामू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान के. एन. त्रिपाठी द्वारा सार्वजनिक रूप से कानून-व्यवस्था, पुलिस एवं गृह विभाग को लेकर दिए गए बयान पार्टी की निर्धारित नीति और गठबंधन की सामूहिक जिम्मेदारी के अनुरूप नहीं हैं। कांग्रेस लोकतांत्रिक विचार-विमर्श में विश्वास करती है, लेकिन सार्वजनिक मंचों से ऐसे बयान, जिनसे संगठन और महागठबंधन की एकता प्रभावित हो, स्वीकार्य नहीं हो सकते।
राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है और पार्टी के प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता के लिए संगठनात्मक मर्यादा का पालन अनिवार्य है। यदि किसी विषय पर मतभेद हैं तो उन्हें पार्टी के निर्धारित मंचों पर रखा जाना चाहिए, न कि सार्वजनिक रूप से ऐसे बयान दिए जाएं जिनसे विपक्ष को भ्रम फैलाने का अवसर मिले और संगठन की छवि प्रभावित हो।
Read More- खूंटी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते महिला थाना प्रभारी रंगेहाथ गिरफ्तार
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.