कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ ट्रेन परिचालन
OHE तार टूटने की घटना का असर दक्षिणेश्वर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए काम शुरू किया।बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तार टूटने के दौरान तेज आवाज और चिंगारियां निकलने से स्टेशन पर मौजूद लोगों के बीच अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन अब OHE तार टूटने के कारणों की जांच कर रहा है। तकनीकी टीम की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि तार किन परिस्थितियों में टूटा और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









