Koderma: कोडरमा जिले में गुरुवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) की टीमों ने एक साथ कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जांच अभियान शुरू किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय कारोबारी हलकों में हलचल बढ़ गई। दिनभर शहर के प्रमुख बाजारों में CGST की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।
11 वाहनों के काफिले के साथ टाटानगर से कोडरमा पहुंची टीम
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जीएसटी की टीम सुबह करीब 11 वाहनों के काफिले के साथ टाटानगर से कोडरमा पहुंची। इसके बाद जिले के अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जांच शुरू की गई। अधिकारियों की टीमें कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों की जांच कर रही हैं।कन्हैया कन्फेक्शनर में भी CGST की टीम जांच में जुटी
झुमरीतिलैया स्थित चर्चित मिठाई एवं नमकीन प्रतिष्ठान कन्हैया कन्फेक्शनर में भी CGST की एक टीम जांच कर रही है। वहीं, स्कूल रोड स्थित मवेशी चारा से जुड़े एक प्रतिष्ठान में भी अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इस प्रतिष्ठान को व्यवसायी कुणाल जैन का बताया जा रहा है। जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों के बिल, खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड, GST रिटर्न और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिले के कुछ अन्य प्रतिष्ठानों में भी CGST की अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। Read More- Ajinkya Rahane Retirement: हर सफर का एक अंत होता है-अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लियाजरूरी दस्तावेजों की समीक्षा में जुटी टीम
हालांकि, केंद्रीय जीएसटी विभाग की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच किस वजह से की जा रही है, इस संबंध में भी विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। Read More- खूंटी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते महिला थाना प्रभारी रंगेहाथ गिरफ्तार अचानक हुई कार्रवाई के बाद कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों की समीक्षा करते नजर आए। फिलहाल जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह नियमित सत्यापन का हिस्सा है या किसी विशेष शिकायत अथवा कर संबंधी अनियमितता के आधार पर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










