Ranchi: एमएमडीआर संशोधन और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर झारखंड कांग्रेस 26 सितंबर को रांची में लोक भवन मार्च और महाधरना करेगी। पार्टी के मुताबिक, मार्च शहीद स्थल से लोक भवन तक निकाला जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू भी शामिल होंगे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि पार्टी प्रभारी के. राजू 25 सितंबर को झारखंड दौरे पर आएंगे।
25 को हैदराबाद से रांची आएंगे प्रभारी के. राजू
उन्होंने बताया कि प्रभारी 25 को हैदराबाद से रांची आएंगे। वो सुबह 11:10 बजेबिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक रांची में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस रांची में करेंगे।
26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे चंदा चोरी एवं एमएमडीआर 2026 के विरोध में आयोजित मार्च और महाधरना (शहीद स्थल से लोक भवन, रांची तक) में शामिल होंगे।









