छात्रों ने बताई अपनी सफलता की कहानी
कार्यक्रम के दौरान सफल छात्रों ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को प्रेरित किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित कक्षाओं, टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण और गोल हॉस्टल के प्रतिस्पर्धी माहौल को दिया।कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह ने गोल संस्थान की सराहना
मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह ने गोल संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि धनबाद जैसे शहर से हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों का मेडिकल कॉलेजों में चयन होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गोल संस्थान समाज, राज्य और देश को उत्कृष्ट डॉक्टर देने का सराहनीय कार्य कर रहा है।ईएनटी सर्जन नें सफल छात्रों को दी शुभकामनाएं
विशिष्ट अतिथि एवं प्रसिद्ध ईएनटी सर्जन डॉ. सुजीत कुमार ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए मेडिकल क्षेत्र की चुनौतियों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गोल संस्थान के छात्र अनुशासित होते हैं और यही कारण है कि यहां के विद्यार्थी देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन कर रहे हैं।28 वर्षों में 18 हजार से अधिक छात्र बने डॉक्टर
गोल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बीपीन सिंह ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा संस्थान की समर्पित शिक्षकों और ऑपरेशनल टीम की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। धनबाद केंद्र के निदेशक संजय आनंद ने बताया कि पिछले 28 वर्षों में गोल संस्थान से 18 हजार से अधिक छात्र डॉक्टर तथा हजारों छात्र इंजीनियर बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज झारखंड, बिहार समेत देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में गोल के छात्र अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान के एकेडमिक हेड दीपक सिंह एवं भारती सिन्हा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि नीट परीक्षा का स्वरूप चाहे जैसा भी हो, गोल संस्थान समय के अनुसार खुद को अपडेट कर छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन देता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन चीफ को-ऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची हेड शुभम, तथा धनबाद टीम के अरुण, सुनील, उमेश, पूजा, वसीम, रानी और बबीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









