सरकार फैसला सुनाए नहीं तो जारी रहेगा भूख हड़ताल
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि दिल्ली में सोनम वांगचुक के आंदोलन से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने आंदोलन स्थल पर ही भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। साथ ही जब तक सरकार उनकी मांगों पर फैसला नहीं लेती तब तक वे अपना हड़ताल जारी रखेंगे। Read More: सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र-झारखंड के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने की मांग की देखा जाए तो 14वीं जेपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा के बाद से छात्र का गुस्सा साफ देखा गया था। जिसके बाद छात्रों के एक समूह के द्वारा 25 जुलाई से रांची के मोरहाबादी स्थित बाबू वाटिका में सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे थे। जिसके बाद यह आंदोलन देखते ही देखते उग्र होता गया। जिसके बाद लाखों छात्रों द्वारा 29 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च निकाला गया। पिछले नौ दिनों से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे है।छात्र आंदोलन पर बैठे लेकिन सरकार का नहीं आय़ा कोई जवाब
देखा जाए तो छात्र पिछले नौ दिनों से रांची में आंदोलन पर बैठे है। लेकिन अब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे बात करने नहीं पहुंचा है। तो वहीं छात्र अपने आंदोलन पर डटे हुए है। अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल औऱ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप दिया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है, अब भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय देवेंद्र नाथ महतो ने ली है। अब देखना होगा कि छात्रों का यह आंदोलन आगे और क्या रूप लेता है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









