Drishyam 3: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के पहले दिन ही छप्परफाड़ कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। शुक्रवार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 66.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर कई फिल्मोें का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म अजय देवगन के करियर की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
भारत में 66.75 करोड़, ओवरसीज में 80.10 करोड़ पार
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने की है। फिल्म में अजय देवगन ने फिर एक बार विजय सलगांवकर के दमदार किरदार में नजर आए हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 15,759 शोज से 66.75 करोड़ रुपये नेट कमाए।
फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा, जबकि विदेशों में फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह पहले दिन इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये पहुंच गया।
अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी Drishyam 3
Drishyam 3 ने अजय देवगन की पिछली सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन 43 लेकर दर्शकों की अच्छी दिलचस्पी दिखी थी। 7 दिनों की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 60.17 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
पहले दिन की कमाई में ‘पठान’ की रिकॉर्ड तोड़ा
Drishyam 3 ने रिलीज के पहले दिन की कमाई में ‘पठान’ की 57 करोड़ और ‘एनिमल’ की 63 करोड़ रुपये की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया। उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर यह इस साल की हिंदी फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग रही, जबकि ‘धुरंधर द रिवेंज’ इससे आगे है।
फिल्म की कमाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से पहले सात दिनों की एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करीब 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया जिसमें ब्लॉक सीटों की कमाई भी शामिल थी।
फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए अंदाजा जताया जा रहा है कि यह अजय देवगन की करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन सकती है। फिलहाल फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.










