Durand Cup 2026: 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप में जमशेदपुर एफसी ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से हरा दिया। रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी मुकाबले में रेनियर फर्नांडिस ने हैट्रिक लगाकर जीत के नायक बने। उन्होंने मैच के चौथे, छठे और 82वें मिनट में गोल किए। वहीं अमन सी.के. ने 23वें मिनट और देवेंद्र धाकूमुर्गाओकर ने 39वें मिनट में गोल कर टीम की जीत को और मजबूत बनाया।
मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआती छह मिनट के भीतर दो गोल दागकर डिफेंडर्स एफसी पर दबाव बना दिया। पहले हाफ में टीम ने गेंद पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हुए 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। डिफेंडर्स एफसी पूरे पहले हाफ में कोई प्रभावी हमला नहीं कर सकी।
Read More- कोडरमा-गया रेलखंड पर बड़ा हादसा-रेलवे गैंगमैन की दर्दनाक मौत
Durand Cup 2026: रेनियर फर्नांडिस ने 82वें मिनट में तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की
दूसरे हाफ में श्रीलंकाई टीम ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया और गेंद पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन जमशेदपुर की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने वह गोल करने का कोई स्पष्ट अवसर नहीं बना सकी। मुकाबले के 82वें मिनट में रेनियर फर्नांडिस ने अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और टीम की 5-0 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी। Breaking News: पेपर लीक के बीच पीएम मोदी का बड़ा ऐलान-परीक्षा सुधार के लिए बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी ने 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप में शानदार आगाज़ किया और अपने इरादे साफ कर दिए। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर की जा रही है। Read More- पति की संदिग्ध मौत या शादी के पीछे छिपी खौफनाक साजिश? जर्मनी में धनबाद के युवक की मौत पर उठे गंभीर सवाल
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









