Ranchi: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी पूरी सरकारी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी है। उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षा गार्डों और कारकेड में शामिल तीन बोलेरो वाहनों को लौटाने का फैसला लिया है। अब वित्त मंत्री बिना किसी बॉडीगार्ड के आवागमन कर रहे हैं।
16 कमांडो के लिए तीन वाहन काफी नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री की सुरक्षा में 16 कमांडो और स्पेशल ब्रांच के तीन पुलिस अधिकारी तैनात थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुरक्षा वाहनों को संबंधित विभाग को वापस कर दिया है और सुरक्षा गार्डों को हटाने की जानकारी भी पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर दे दी है। हालांकि अगले आदेश तक सुरक्षा कर्मी मंत्री आवास पर ही मौजूद हैं, लेकिन उनके साथ ड्यूटी पर नहीं जा रहे हैं।
Read More- ED ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को फिर भेजा समन, शराब टेंडर मामले में पूछताछ
बताते चलें कि वित्त मंत्री ने करीब दो महीने पहले सुरक्षा गार्डों के लिए एक अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। लेकिन लंबे समय तक कोई निर्णय नहीं हुआ। बाद में पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा में लगे तीन वाहनों में से एक वाहन लौटाने का निर्देश दिया। इसके बाद वित्त मंत्री ने नाराजगी जताते हुए 28 जून को डीजीपी को पत्र लिखकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था वापस लौटाने का निर्णय ले लिया। इस फैसले को लेकर अब कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Read More- पलामू में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








