Dumka: दुमका जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पूरा मामला मसलिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच कथित नजदीकी संबंध की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस पहलू की जांच अभी जारी है।
खटिया पर सोते समय अचानक हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, मृतक शुक्रवार को अपने मित्र के घर गया था और रात वहीं रुका। शनिवार दिन में वह खटिया पर सो रहा था, तभी आरोप है कि उसके मित्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Read More- Breaking News: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उसके मित्र ने की है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच कथित प्रेम संबंध की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच कथित प्रेम संबंध थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण विवाद हुआ और हत्या की घटना हुई। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Read More- कोडरमा में रेलवे ट्रैक से बिहार की टीचर का शव मिलने से सनसनी, शुक्रवार से थी लापता मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच नजदीकी संबंध होने की जानकारी मिली है, लेकिन सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक पहले आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में दो बार जेल जा चुका था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










