Ranchi: झारखंड में 15 साल की सेवा अवधि पूरी कर चुके सरकारी वाहनों को स्क्रैप करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य के परिवहन सचिव राजीव रंजन ने बुधवार को सभी विभागों को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के दिशा-निर्देशों के अनुसार वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
जिनकी मरम्मत संभव नहीं है ऐसे वाहन भी स्क्रैप किए जाएंगे
प्रोजेक्ट भवन, रांची के प्रथम तल स्थित सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में सचिव ने कहा कि सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस थानों में दुर्घटनाग्रस्त और लंबे समय से अनुपयोगी पड़े वाहनों के निस्तारण पर जोर दिया। ऐसे वाहन भी स्क्रैप किए जाएंगे, जिनकी मरम्मत संभव नहीं है या जिनका इस्तेमाल व्यावहारिक रूप से नहीं किया जा सकता।
सचिव ने कहा कि वाहन स्क्रैपिंग केवल पुराने वाहनों को हटाने तक सीमित नहीं है। इससे संसाधनों का बेहतर उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी राजस्व में वृद्धि भी होगी। स्क्रैपिंग के बाद परिवहन विभाग के माध्यम से देय कर की राशि सरकारी खजाने में जमा होगी।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट
MSTC और RVSF के प्रतिनिधियों ने स्क्रैपिंग की पूरी प्रक्रिया समझाई
बैठक में MSTC और RVSF के प्रतिनिधियों ने स्क्रैपिंग की पूरी प्रक्रिया समझाई। अधिकारियों को MSTC और GeM पोर्टल पर पंजीकरण, वाहन का विवरण अपलोड करने, नीलामी और पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) के माध्यम से निस्तारण की जानकारी दी गई।
Read More- Breaking News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: 2 साल सेवा अवधि और बढ़ी, 25% को मिलेगी स्थायी नौकरी
राजीव रंजन ने सभी विभागीय नोडल पदाधिकारियों को अपने विभागों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी परेशानी होने पर परिवहन विभाग से परामर्श लेने का भी निर्देश दिया।
Read More- कोडरमा में प्राचार्य के निलंबन पर बवाल! शिक्षा विभाग और छात्राएं आमने-सामने

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









