Hazaribag: झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनकी एक साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। केरेडारी-बड़कागांव मुख्य मार्ग पर देसवारी गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार परिवार तबाह
जानकारी के अनुसार, केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतू निवासी मो. आसीन अपनी पत्नी और एक वर्षीय बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देसवारी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता और उनकी मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मो. आसीन की पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।Hazaribagh: हादसे के बाद सड़क पर चक्काजाम
दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर केरेडारी-बड़कागांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: Ranchi: कचहरी रोड स्थित होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 युवतियां और 3 ग्राहक गिरफ्तार
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










