Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। उत्तरप्रदेश में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर में रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। हादसे में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों में गया निवासी सुमन की जांघ और रोहित राज के हाथ में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
Breaking News: जांच के दौरान यात्री से अचानक एक राउंड फायर
मिली जानकारी के मुताबिक जीयनपुर, आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। यात्री ने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही घोषित किया था। हथियार की जांच के दौरान यात्री से अचानक एक राउंड फायर हो गया। एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, गोली पहले फर्श से टकराई और इसके बाद पास में मौजूद कर्मचारियों को जा लगी। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।Breaking News: 11 से 20 अगस्त तक एयरपोर्ट हाईअलर्ट जोन घोषित
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाईअलर्ट जोन घोषित किया गया है। ऐसे में सुरक्षा जांच के दौरान गोली चलने की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। एडीसीपी गोमती जोन समेत पुलिस अधिकारी और इंटेलीजेंस टीम के मौके पर पहुंचने की जानकारी है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












