बुधवार, नवम्बर 18, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

रांची में हेल्थ कॉन्क्लेव का समापन, गांवों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर

दो दिवसीय झारखंड हेल्थ कॉन्क्लेव के समापन पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने डिजिटल हेल्थ, एआई, टेली-आईसीयू और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

अक्टूबर 1, 2026
in राजनीति Politics
A A
रांची में हेल्थ कॉन्क्लेव का समापन, गांवों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर

रांची में हेल्थ कॉन्क्लेव का समापन, गांवों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड हेल्थ कॉन्क्लेव-2026 के दो दिवसीय आयोजन का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कॉन्क्लेव को केवल दो दिनों के कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इससे मिले सुझावों और तकनीकी जानकारी को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

Table of Contents

Toggle
  • टेली-आईसीयू और एआई पर जोर
  • मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड आधुनिक, डिजिटल और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर झारखंड भी हाईटेक टेक्नोलॉजी को अपनाएगा।” उनका लक्ष्य स्वास्थ्य क्षेत्र में झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा करना है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • झारखंड में इबोला को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने RIMS समेत सभी अस्पतालों को दिए निर्देश
  • अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

डॉ. अंसारी ने कहा कि गरीब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करना जरूरी है। उनके मुताबिक पीएचसी, सीएचसी, रेफरल अस्पताल, सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में आईसीयू, वेंटिलेटर, एमआरआई, सीटी स्कैन और रेडियोलॉजी जैसी सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

टेली-आईसीयू और एआई पर जोर

कॉन्क्लेव में टेली-आईसीयू, टेली-रेडियोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल हेल्थ पर विशेष चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि इन तकनीकों का लाभ झारखंड के पहाड़ी, सुदूर और ग्रामीण इलाकों तक पहुंचना चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

उन्होंने कहा कि एआई डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता और पहुंच को बढ़ाने का माध्यम होना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, अस्पतालों और आईसीयू बेड की कमी को चुनौती बताते हुए डिजिटल माध्यमों से विशेषज्ञ सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया।

एनएचए के सीईओ डॉ. सुनील कुमार बरनवाल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के साथ डिजिटल हेल्थ सेवाओं के एकीकरण की संभावनाओं पर जानकारी दी। वहीं, विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा और अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह ने डिजिटल हेल्थ पोर्टल और एआई आधारित हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े विषयों पर प्रस्तुति दी।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड में आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा संस्थानों के विस्तार पर जोर देते हुए मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने का प्रयास होगा, जिससे झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख कम करना पड़े।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

मंत्री ने कॉन्क्लेव में शामिल विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, कंपनियों और निवेशकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मिले उपयोगी सुझावों और तकनीकों को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “यह शुरुआत है, मंजिल अभी बाकी है।” मंत्री के मुताबिक, मरीज की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए तकनीक के माध्यम से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और क्षमता बढ़ाने पर जोर रहेगा।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
झारखंड Jharkhand News

सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

नवम्बर 18, 2026
झारखंड में इबोला को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने RIMS समेत सभी अस्पतालों को दिए निर्देश
झारखंड Jharkhand News

झारखंड में इबोला को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने RIMS समेत सभी अस्पतालों को दिए निर्देश

नवम्बर 18, 2026
अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग
झारखंड Jharkhand News

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

नवम्बर 17, 2026
Next Post
Meeting held regarding security arrangements at Jharkhand Bhawan; official passes and vehicle passes discussed.

Jharkhand भवन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, अधिकारियों के पास और वाहन पास पर हुई चर्चा

Grassroots activity and better coordination are essential for strengthening the organization: Shilpi Neha Tirkey

संगठन की मजबूती के लिए जमीनी सक्रियता और बेहतर समन्वय जरूरी: शिल्पी नेहा तिर्की

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

नवम्बर 18, 2026

सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े में दिखा जनभागीदारी का उत्साह, महिलाओं से किसानों तक को मिला योजनाओं का लाभ

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार खुलकर बोले CM हेमंत सोरेन-कानून सबके लिए समान

रांची के महिलौंग में धूमधाम से हुई मां जगद्धात्री पूजा, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

हजारीबाग के गांवों में सियार का डर, दिनदहाड़े घर में घुसा जंगली जानवर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts