Lohardaga: लोहरदगा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा घटी है। मिशन चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन भाई-बहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
स्कूटी पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे तीनों
मिली जानकारी के मुताबिक बरवाटोली निवासी मुकेश साहू के बेटे रोहित साहू, बेटी सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कृषि बाजार स्थित धर्मशाला जा रहे थे। इसी दौरान गुमला से लोहरदगा की ओर आ रहे सामान लदे ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी और उसमें सवार लोगों को काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसे में सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रोहित साहू को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
Read More- धनबाद में बरोरा-चिटाही मार्ग पर मिला लहूलुहान शव: चेहरा बुरी तरह कुचला; जांच में जुटी पुलिस
मृतकों में से एक गर्भवती थी
इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मृतक सपना कुमारी गर्भवती थी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।
Read More- कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा मैजिक से शराब की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की जरूरत है। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









