Houthi Rebel Attack: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को यमन और सऊदी अरब में एक साथ बड़े हमले किए, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। यमन के पूर्वी हिस्से में सरकारी सेना के तीन सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया गया। हमले में 58 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल बताए गए हैं।
Houthi Rebel Attack: सही समय और सही जगह पर दिया जाएगा जवाब-रक्षा मंत्रालय
यमन का रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस हमले का जवाब “सही समय और सही जगह” पर दिया जाएगा। जिस इलाके में हमला हुआ, उसे सऊदी समर्थित सरकार का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसे हाल के वर्षों में हूती विद्रोहियों की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।Houthi Rebel Attack: नजरान एयरपोर्ट पर हुए हमले में 11 नागरिक घायल
उधर, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के अनुसार नजरान एयरपोर्ट पर हुए हमले में 11 नागरिक घायल हुए हैं। घायलों में सात सऊदी नागरिक, एक यमनी, दो मिस्री, एक पाकिस्तानी नागरिक और चार वर्ष का एक बच्चा शामिल है। हमले के बाद नजरान के कई हिस्सों में आग लग गई, जिसके बाद दमकल और राहत दलों को तैनात किया गया। Read More- Breaking News: पटना में बवाल-युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने 10 वाहनों को फूंका विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्वी यमन में हूती गतिविधियों के बढ़ने से संघर्ष का दायरा और व्यापक हो सकता है। यदि तनाव इसी तरह बना रहा तो यमन में गृहयुद्ध की आशंका और गहरा सकती है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










