Dhanbad: बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। समाहरणालय में उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक से पहले प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा
समीक्षा बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आईजी ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की प्रगति, अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई और जिले की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संगठित अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और अपराधियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
Read More- कोडरमा में रेलवे ट्रैक पर IDFC बैंककर्मी का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
हाल के दिनों में फरार अपराधी प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो और विधायक अरूप चटर्जी को कथित धमकी दिए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की गई है और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है।
Read More- Breaking News: दूसरे समन के बाद पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव बेटे रोहित संग ईडी कार्यालय पहुंचे
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस किसी भी आपराधिक गतिविधि को सफल नहीं होने देगी तथा जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









