गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Jamuria: तपसी रेलवे साइडिंग में भुगतान रोकने और ‘कट मनी’ का आरोप, करोड़ों के परिवहन के बीच ट्रांसपोर्टरों पर गंभीर सवाल

राज्य में नई भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति का दावा किए जाने के बीच पश्चिम बर्धमान के जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र स्थित तपसी रेलवे साइडिंग से गंभीर आरोप सामने आए हैं।

अगस्त 21, 2026
in देश National News
A A
Jamuria: Allegations of payment withholding and 'cut money' at Tapasi railway siding.

Jamuria: Allegations of payment withholding and 'cut money' at Tapasi railway siding.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Jamuria: राज्य में नई भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति का दावा किए जाने के बीच पश्चिम बर्धमान के जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र स्थित तपसी रेलवे साइडिंग से गंभीर आरोप सामने आए हैं। कोयला परिवहन से जुड़े डंपर मालिकों और चालकों ने आरोप लगाया है कि यहां कार्यरत कई ट्रांसपोर्ट कंपनियां समय पर भुगतान नहीं कर रही हैं। साथ ही, शीघ्र भुगतान के नाम पर 6 से 10 प्रतिशत तक “कट मनी” (कमीशन) देने का दबाव बनाया जा रहा है।

साइडिंग में चार प्रमुख कंपनियां है कार्यरत 

वाहन मालिकों के अनुसार, साइडिंग में फिलहाल चार प्रमुख ट्रांसपोर्ट कंपनियां कार्यरत हैं। इनमें जगद्धात्री मूवर्स ट्रांसपोर्ट पर 6 प्रतिशत, श्री माधव ट्रांसपोर्ट पर 8 प्रतिशत तथा आईटी एंटरप्राइज पर 10 प्रतिशत कटौती का आरोप लगाया गया है। वहीं एमएमपीएल पर अब तक भुगतान नहीं करने का आरोप है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और समाचार लिखे जाने तक किसी भी कंपनी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

एमएमपीएल के पास लंबित है 70 लाख का भुगतान 

डंपर मालिकों का कहना है कि साइडिंग में प्रतिदिन करीब 70 से 80 डंपर कोयला परिवहन में लगे रहते हैं। उनका दावा है कि केवल एमएमपीएल के पास ही लगभग 70 लाख रुपये का भुगतान लंबित है। भुगतान नहीं मिलने से नाराज वाहन मालिकों ने विरोध स्वरूप माल लोड करने के बाद डंपरों को खड़ा कर दिया, जिससे परिवहन कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन गई। एक वाहन मालिक ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन सामान्यतः 20 दिनों के भीतर ट्रांसपोर्ट कंपनियों को भुगतान कर देता है। इसके बावजूद वाहन मालिकों तक राशि समय पर नहीं पहुंच रही है। उनका आरोप है कि ट्रांसपोर्टरों की ओर से कहा जाता है कि यदि बिना किसी कटौती के पूरा भुगतान चाहिए तो तीन महीने तक इंतजार करना होगा, जबकि जल्दी भुगतान के लिए 6 से 10 प्रतिशत तक कमीशन देना पड़ेगा।

तपसी रेलवे साइडिंग रहता है चर्चा में

इस संबंध में आरोपित सभी ट्रांसपोर्ट कंपनियों से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। गौरतलब है कि तपसी रेलवे साइडिंग पहले भी परिवहन, ठेका और कथित अवैध वसूली से जुड़े विवादों को लेकर चर्चा में रही है। ऐसे में एक बार फिर सामने आए इन आरोपों ने साइडिंग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो यह मामला राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति की बड़ी परीक्षा माना जाएगा। वहीं वाहन मालिकों और चालकों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • Share Market Today: 6 दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा
    Share Market Today: 6 दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा
  • डाक विभाग में इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन का बड़ा मौका, इस दिन आयोजित होगी परीक्षा
    डाक विभाग में इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन का बड़ा मौका, इस दिन आयोजित होगी परीक्षा
  • NTA की परीक्षा व्यवस्था अब होगी और भी सख्त, जांच के लिए बनेगी चार स्तरीय सिस्टम
    NTA की परीक्षा व्यवस्था अब होगी और भी सख्त, जांच के लिए बनेगी चार स्तरीय सिस्टम
  • Share Market Today: शेयर बाजार लाल निशान में, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले; IPO भी खुला
    Share Market Today: शेयर बाजार लाल निशान में, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले; IPO भी खुला
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • क्या फिर खुलेगा सुशांत सिंह राजपूत केस! CBI की पुरानी रिपोर्ट और 2026 की नई जांच में क्या है कनेक्शन?
  • मक्का पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा खतरा: हूती हमलों और तेल संकट से सऊदी अरब में महायुद्ध की आहट!
  • शेयर बाजार ने दिया बड़ा संकेत? सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, FMCG-ऑटो शेयरों में खरीदारी

Toggle
  • साइडिंग में चार प्रमुख कंपनियां है कार्यरत 
    • एमएमपीएल के पास लंबित है 70 लाख का भुगतान 
      • तपसी रेलवे साइडिंग रहता है चर्चा में

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Sushant Singh Rajput Death Case
देश National News

क्या फिर खुलेगा सुशांत सिंह राजपूत केस! CBI की पुरानी रिपोर्ट और 2026 की नई जांच में क्या है कनेक्शन?

सितम्बर 16, 2026
Mecca faces the greatest threat in history: Houthi attacks and the oil crisis signal a looming major war in Saudi Arabia!
Breaking News

मक्का पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा खतरा: हूती हमलों और तेल संकट से सऊदी अरब में महायुद्ध की आहट!

सितम्बर 16, 2026
Share Market Today 16 September 2026
देश National News

शेयर बाजार ने दिया बड़ा संकेत? सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, FMCG-ऑटो शेयरों में खरीदारी

सितम्बर 16, 2026
Next Post
Pakur News: Police recover abducted minor girl.

Pakur News: अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, तीन अपराधी गिरफ्तार

सुजीत सिन्हा एनकाउंटर मामला

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, कैदी वैन से भागने की कर रहा था कोशिश

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026

17 September 2026 Rashifal: 17 सितंबर को इन राशियों पर रहेगी भगवान विश्वकर्मा की विशेष कृपा! जानें अपना भविष्यफल

सितम्बर 17, 2026

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची

झारखंड में अब एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, सरकार और MS Science के बीच हुआ MoU

सन्नी टोप्पो ने संभाली BJP ST मोर्चा की कमान, 2029 चुनाव को लेकर संगठन पर जोर

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra