Wednesday, April 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची जिला के विभिन्न अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, कई शिकायतों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

October 7, 2025
in रांची
A A
रांची जिला के विभिन्न अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, कई शिकायतों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार जिले के सभी अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था की स्थापना और राजस्व संबंधित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना है। आज भी जिला के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के राजस्व एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया गया। भू-राजस्व संबंधित कार्य जैसे-दाखिल-खारिज, करेक्शन स्लिप निर्गमन, सीमांकन, भूमि विवाद निपटारा तथा भूमि अभिलेख का सत्यापन एवं सुधार, जाति, आय, निवास, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्य जनता दरबार में किया गया।

सिल्ली अंचल में आपदा से प्रभावित व्यक्ति के आश्रितों को मुआवजा राशि का वितरण

सिल्ली अंचल में सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। लाभुकों में पुरुषोत्तम महतो, अहिल्यादेवी और मालती देवी को चेक वितरण किया गया। अंचलाधिकारी द्वारा लाभुकों को सहायता योजना की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

Related Post

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

April 21, 2026
रांची के नागा बाबा खटाल में सहायक अध्यापकों का आमरण अनशन, समान काम समान वेतन की मांग 2026

झारखंड पारा शिक्षक आंदोलन 23-24 अप्रैल को मंत्री-विधायक आवास घेराव का ऐलान, आंदोलन होगा उग्र

April 21, 2026
Jharkhand para teachers protest at Raj Bhavan Ranchi hunger strike 2026

झारखंड में पारा शिक्षकों का उग्र आंदोलन आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक, सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप

April 21, 2026
इंतजार खत्म, CM Hemant Soren ने CDPO और महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच बांटा नियुक्ति पत्र

इंतजार खत्म, CM Hemant Soren ने CDPO और महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच बांटा नियुक्ति पत्र

April 21, 2026

नामकुम अंचल में एक व्यक्ति की 13 वर्षों से लंबित रसीद कटने की समस्या का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी द्वारा तुरंत कार्यवाही कर आवेदक को रसीद प्रदान की गई।

बुढ़मू और सोनाहातू अंचल में त्वरित प्रमाण पत्र निर्गत

बुढ़मू और सोनाहातू अंचल में कई आवेदकों को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत किए गए। साथ ही जाति, आय, निवासी प्रमाण पत्रों से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की गई और पात्र आवेदकों को मौके पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

चान्हो अंचल में दाखिल-खारिज एवं करेक्शन स्लिप निर्गत

चान्हों अंचल में कई आवेदकों के दाखिल-खारिज (डनजंजपवद) आवेदन का निपटारा कर करेक्शन स्लिप वितरित किया गया। भूमि अभिलेख में सुधार से संबंधित आवेदन भी निष्पादित किए गए।

अंचलवार जनता दरबार में निष्पादित आवेदनों का विवरण

सिल्ली अंचल में कुल 51 आवेदन निष्पादित किए गए। इनमें पारिवारिक सदस्यता के 2, तत्काल जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र के 3, आचरण पत्र के 4, आवासीय प्रमाण पत्र के 11, जाति प्रमाण पत्र के 9, आय प्रमाण पत्र के 18 तथा आपदा सहायता के 4 आवेदन शामिल हैं।

बुढ़मू अंचल में कुल 79 आवेदन निष्पादित हुए। इनमें आवासीय प्रमाण पत्र के 13, जाति प्रमाण पत्र के 10, आय प्रमाण पत्र के 19, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र का 1, ब्मतजपपिमक ब्वचल के 4, अनुमति वाद के 6 तथा दाखिल-खारिज के 26 आवेदन शामिल हैं।

रातू अंचल कार्यालय में कुल 59 आवेदन निष्पादित किए गए। इनमें दाखिल-खारिज के 14, पारिवारिक सदस्यता के 1, जाति प्रमाण पत्र के 12, विविध आय प्रमाण पत्र के 1, आवासीय प्रमाण पत्र के 10, आय प्रमाण पत्र के 18 तथा क्ब्स्त् डवकनसम के अंतर्गत 3 आवेदन शामिल हैं।

राहे अंचल कार्यालय में कुल 107 आवेदन निष्पादित किए गए। इनमें पारिवारिक सदस्यता के 2, आवासीय प्रमाण पत्र के 30, जाति प्रमाण पत्र के 35, आय प्रमाण पत्र के 35, तत्काल आवेदन के 2, सुधार के 1 तथा दाखिल-खारिज के 2 आवेदन शामिल हैं। राहे अंचल के अंतर्गत ग्राम दुल्मी की आवेदिका सीता देवी द्वारा ऑनलाइन पंजी-2 के अंतर्गत मौजा दुल्मी, खाता संख्या 237, प्लॉट संख्या 1931, रकबा 10 डी का दाखिल-खारिज किया गया। इसी प्रकार ग्राम राहे के गोविंद महतो द्वारा मौजा राहे, खाता संख्या 117, प्लॉट संख्या 913, रकबा 6 डी का दाखिल-खारिज सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

अनगड़ा अंचल कार्यालय में कुल 76 आवेदन निष्पादित हुए। इनमें पारिवारिक सदस्यता का 1, आवासीय प्रमाण पत्र के 16, जाति प्रमाण पत्र के 21, आय प्रमाण पत्र के 35 तथा अनुमति वाद के 3 आवेदन शामिल हैं। अन्य अंचलों में भी कई आवेदनों का निष्पादन किया गया।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता दरबार को नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनाया जाए। किसी भी नागरिक को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा सर्वाेच्च प्राथमिकता हो। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों और सरकारी सेवाओं तक सरल, त्वरित एवं पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित की जा रही है। यह पहल सुशासन, जवाबदेही और जन-सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता
झारखंड

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

April 21, 2026
रांची के नागा बाबा खटाल में सहायक अध्यापकों का आमरण अनशन, समान काम समान वेतन की मांग 2026
झारखंड

झारखंड पारा शिक्षक आंदोलन 23-24 अप्रैल को मंत्री-विधायक आवास घेराव का ऐलान, आंदोलन होगा उग्र

April 21, 2026
Jharkhand para teachers protest at Raj Bhavan Ranchi hunger strike 2026
Uncategorized

झारखंड में पारा शिक्षकों का उग्र आंदोलन आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक, सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप

April 21, 2026
Next Post
डुमरी विधायक जयराम महतो का सनसनीखेज खुलासा, कहा- "मुझे मारने के लिए दी गई 1.5 करोड़..."

Big Breaking: डुमरी विधायक जयराम महतो का सनसनीखेज खुलासा, कहा- "मुझे मारने के लिए दी गई 1.5 करोड़..."

झारखंड में मौसम

झारखंड में आज होगी बारिश, कई जगहों पर वज्रपात की आशंका!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update: Red Alert for Heatwave in These Districts on April 22

Jharkhand Weather Update: 22 अप्रैल को इन जिलों में लू का रेड अलर्ट, 44 डिग्री तक जाएगा पारा!

April 22, 2026

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: इन 2 राशि वालों की जल्दबाजी पड़ेगी भारी, जानें मेष से मीन तक का भाग्य

खड़गे के बयान पर भड़के आदित्य साहू, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

करोड़ों के बंगले और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं Akshay Kumar, पर बेटा आरव कर रहा है मात्र 4500 की नौकरी; वजह कर देगी हैरान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra