सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ी प्रशासन की चिंता
स्पेशल ब्रांच की सोशल मीडिया सेल के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आई छात्र नेता नेहा बोरा 7 अगस्त को झारखंड पहुंच सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नेहा बोरा प्रस्तावित विधानसभा मार्च में शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा, मार्च समाप्त होने के बाद उनके आंदोलनकारियों के धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर समर्थन देने की भी चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।भाकपा माले ने भी युवाओं से किया विधानसभा मार्च में शामिल होने का आह्वान
स्पेशल ब्रांच द्वारा जारी पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि भाकपा (माले) ने युवाओं से 7 अगस्त को बड़ी संख्या में विधानसभा मार्च में शामिल होने की अपील की है। ऐसे में प्रशासन को आशंका है कि विभिन्न संगठनों की मौजूदगी के कारण राजधानी रांची में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट सकती है।कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश
स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों के प्रशासन को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों और सूचनाओं का तत्काल सत्यापन किया जाए। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विधि-सम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रशासन का मानना है कि यदि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित होते हैं, तो कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए राज्यभर में सुरक्षा एजेंसियों को पहले से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








