Jharkhand News: चाईबासा की सड़कों पर खाकी का रौब दिखाकर मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने वाले शातिर गिरोह का पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दो युवक खुद को पुलिस अधिकारी बताकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे और अवैध वसूली कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
Read More- Breaking News: देवघर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, छावनी में तब्दील हुआ लालगढ़
Jharkhand News: डिजिटल ठगी और फर्जी पहचान का जाल
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद जब छापेमारी टीम ने तांतनगर पुल के पास घेराबंदी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रोशन एक्का और एक नाबालिग शामिल है।
Read More- Jharkhand News: पति पत्नी और वो! प्यार में पागल महिला ने कर दी हद पार, सनसनीखेज खुलासा
ये आरोपी मोटरसाइकिल पर पुलिस का फर्जी लोगो और नंबर प्लेट लगाकर घूमते थे।। जांच में खुलासा हुआ कि ये शातिर अपराधी व्हाट्सएप प्रोफाइल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें लगाकर लोगों को धमकाते थे, ताकि कोई उन पर शक न कर सके।
Read More- Gumla News: NH-23 पर मौत का तांडव! पिकअप में हाईवा ने मारा जोरदार टक्कर, चार की दर्दनाक मौत
Jharkhand News: चोरी की बाइक और बदला हुआ भेष
जांच के दौरान यह भी पता चला कि जिस बाइक का इस्तेमाल वे वसूली के लिए कर रहे थे, वह चोरी की थी। सीट के नीचे से कई फर्जी नंबर प्लेट्स बरामद की गईं, जिन्हें वे समय-समय पर पहचान छुपाने के लिए बदलते रहते थे। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। रोशन एक्का का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिससे साफ होता है कि यह गिरोह लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था।
Read More- तैयार हो जाइए! JAC बोर्ड 2026 की डेटशीट जारी, इस दिन से होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा
मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। चाईबासा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल जनता को इन लुटेरों से बचाया है, बल्कि विभाग की छवि धूमिल करने वालों को कड़ा संदेश भी दिया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









