Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को राजधानी रांची में छात्रों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़क पर उतरे। इस दौरान छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘रोजगार दो’ जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। छात्रों के हुजूम के पहली बैरिकेडिंग के पास पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने पहली बैरिकेडिंग को बलपूर्वक तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे।
छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया समझाने का प्रयास
बैरिकेडिंग टूटने के बाद पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और समझाने का प्रयास किया। हालांकि, अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित छात्र पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे। इस दौरान रांची पुलिस का एक अलग और संवेदनशील चेहरा भी देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों के सामने तैनात कई पुलिसकर्मी बिना लाठी के शांत और शालीन तरीके से छात्रों को समझाते नजर आए। पुलिस की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संयम बरतते हुए छात्रों से बातचीत करने का प्रयास किया गया।‘रोजगार दो’ के नारों से गूंजा राजधानी का इलाका
विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों के हाथों में विभिन्न मांगों से जुड़े पोस्टर और बैनर दिखाई दिए। प्रदर्शन के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘रोजगार दो’ सहित कई नारे लगाए गए। छात्रों का कहना है कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं से जुड़ी उनकी शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और बैरिकेडिंग के जरिए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई।JPSC-JSSC विवाद को लेकर लगातार जारी है छात्र आंदोलन
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार चर्चा में है। छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान एक बार फिर बड़ी संख्या में छात्रों के सड़क पर उतरने से राजधानी में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। फिलहाल प्रदर्शन स्थल पर पुलिस और छात्रों के बीच स्थिति को नियंत्रित रखने की कोशिश जारी है। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









