Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की ओर से लगाई गई आठवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है। इसके बाद छात्रों का बड़ा समूह विधानसभा की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है।
आठवीं बैरिकेडिंग पार करने के बाद प्रदर्शनकारी छात्र अलग-अलग समूहों में बंट गए हैं। कुछ छात्र आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन की टीम उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी है। मौके पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
छात्रों के विधानसभा की ओर बढ़ने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के साथ ही पुलिस की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की जा रही है। वहीं, प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। प्रशासन प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।लगातार टूट रही हैं बैरिकेडिंग
JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर छात्रों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है। इसी कड़ी में छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे हैं। रास्ते में पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को प्रदर्शनकारी लगातार पार कर रहे हैं। आठवीं बैरिकेडिंग टूटने के बाद आंदोलन और ज्यादा आगे बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच आमने-सामने की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की कोशिश है कि प्रदर्शन को नियंत्रित रखते हुए किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








