गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Breaking News: खूंटी में पुलिस और PLFI के बीच मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान उग्रवादी श्रवण दास घायल, 7 नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र स्थित इंदवन गांव में रविवार सुबह पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई।

जून 22, 2026
in Breaking News
A A
Encounter between police and PLFI in Khunti; militant Shravan Das injured during weapons recovery.

Encounter between police and PLFI in Khunti; militant Shravan Das injured during weapons recovery.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र स्थित इंदवन गांव में रविवार सुबह पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य श्रवण दास घायल हो गया, जबकि पुलिस ने संगठन से जुड़े सात उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मौके से चार छोटे हथियार, 29 जिंदा गोलियां, संगठन के पर्चे और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: 25 सितंबर को होने वाली झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक स्थगित
  • बेटी के निधन से गम में परिवार, सीएम हेमंत सोरेन ने दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
  • Jharkhand में खाली कुर्सियों का संकट: JPSC से महिला आयोग तक अटकी नियुक्तियां

Toggle
  • गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
  • हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश
  • ये उग्रवादी हुए गिरफ्तार
  • कई आपराधिक मामलों में वांछित था श्रवण दास
  • पुलिस की कार्रवाई से पीएलएफआई को बड़ा झटका

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI संगठन के कुछ सक्रिय सदस्य जिले में मौजूद हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार, गोलियां, डायरी और पीएलएफआई से संबंधित पर्चे बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान पीएलएफआई उग्रवादी श्रवण दास ने इंदवन इलाके में अतिरिक्त हथियार और गोलियां छिपाकर रखने की बात स्वीकार की।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, श्रवण दास की निशानदेही पर हथियार और गोलियों की बरामदगी के लिए शनिवार रात उसे इंदवन ले जाया गया था। इसी दौरान रविवार तड़के अंधेरे का फायदा उठाकर उसने एक पुलिस अधिकारी (एसआई) की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

श्रवण दास की ओर से दो राउंड फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में श्रवण दास के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।

ये उग्रवादी हुए गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में सामु ढोढराय, सुदर्शन सोय, सलीम बोदरा, हर्षित गुड़िया, उमर खान, अलियास नील खान और विष्णु मांझी शामिल हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

कई आपराधिक मामलों में वांछित था श्रवण दास

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि श्रवण दास पीएलएफआई संगठन का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ कर्रा, खूंटी, तोरपा, मुरहू, अड़की, रनिया समेत कई थाना क्षेत्रों में रंगदारी, धमकी, हथियारबंदी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस की कार्रवाई से पीएलएफआई को बड़ा झटका

पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय पीएलएफआई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। बरामद हथियारों और गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ के आधार पर संगठन की गतिविधियों और अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

Breaking News: 25 सितंबर को होने वाली झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक स्थगित
Breaking News

Breaking News: 25 सितंबर को होने वाली झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक स्थगित

सितम्बर 24, 2026
बेटी के निधन से गम में परिवार, सीएम हेमंत सोरेन ने दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Breaking News

बेटी के निधन से गम में परिवार, सीएम हेमंत सोरेन ने दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 24, 2026
Crisis of Vacant Posts in Jharkhand: Appointments Stalled from JPSC to the Women's Commission
Breaking News

Jharkhand में खाली कुर्सियों का संकट: JPSC से महिला आयोग तक अटकी नियुक्तियां

सितम्बर 24, 2026
Next Post
20 people fell ill after eating at RIMS; a team of experts has been constituted to investigate.

RIMS में खाना खाने के बाद 20 लोगों की तबीयत बिगड़ी, जांच के लिए गठित हुई विशेषज्ञों की टीम

रांची के तुपुदाना में महिला का कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी, तीन संदिग्ध हिरासत में

रांची के तुपुदाना में महिला का कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी, तीन संदिग्ध हिरासत में

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress's nationwide agitation over the SIR and Election Commission issues; protests in Jharkhand on September 27–28.

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, झारखंड में 27-28 सितंबर को प्रदर्शन

सितम्बर 24, 2026

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 28-30 सितंबर तक हड़ताल, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, यात्रियों में अफरातफरी

Rahul Gandhi ने 2023 के चुनाव आयुक्त कानून के दो प्रावधानों पर उठाए सवाल

Breaking News: 25 सितंबर को होने वाली झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक स्थगित

बेटी के निधन से गम में परिवार, सीएम हेमंत सोरेन ने दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra