बुधवार, नवम्बर 25, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बने माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Kiara Advani Sidharth Malhotra Second Baby: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की। जानें शादी, पहली बेटी और लव स्टोरी से जुड़ी खास बातें।

अक्टूबर 7, 2026
in मनोरंजन Entertainment
A A
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी दी

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Kiara Advani Sidharth Malhotra Second Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक देने वाली है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Table of Contents

Toggle
  • सोशल मीडिया पर दी दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी
    • 7 फरवरी 2023 को हुई थी कियारा-सिद्धार्थ की शादी
      • ‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
      • जुलाई 2025 में पहली बार बने थे माता-पिता
      • पिता बनने के अनुभव पर सिद्धार्थ ने क्या कहा था?
        • मां बनने के बाद खुद में बदलाव महसूस करती हैं कियारा

कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में लिखा, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।” कपल की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Bigg Boss 20 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 6 कंटेस्टेंट्स, देखें पूरी लिस्ट
  • पंचायत सीजन 5 में बड़ा ट्विस्ट! बनराकस के हाथों में फुलेरा की कमान, जानें कब होगी रिलीज
  • 6 साल बाद सपना चौधरी-वीर साहू का तलाक, वजह और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

सोशल मीडिया पर दी दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। दोनों ने अपनी पोस्ट में इस नए सफर को लेकर खुशी और आभार जताया।

यह खबर इसलिए भी खास है क्योंकि कपल ने जुलाई 2025 में पहली बार माता-पिता बनने की खुशी साझा की थी। अब करीब एक साल बाद दोनों के परिवार में एक बार फिर नए मेहमान के आने की तैयारी है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

7 फरवरी 2023 को हुई थी कियारा-सिद्धार्थ की शादी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।

दोनों की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में शामिल रही। शादी की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था।

‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

कियारा और सिद्धार्थ की नजदीकियों की खबरें फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान सामने आई थीं। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

फिल्म की सफलता के साथ-साथ दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। कुछ समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद दोनों ने आखिरकार शादी कर अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया।

जुलाई 2025 में पहली बार बने थे माता-पिता

शादी के करीब दो साल बाद कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे। जुलाई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने घर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। इसके बाद नवंबर 2025 में कपल ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया था। दोनों ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा बताया था और उसे अपनी छोटी राजकुमारी बताते हुए प्यार और आशीर्वाद दिया था।

अब दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खबर के बाद फैंस यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि कपल के घर आने वाला नया मेहमान बेटा होगा या बेटी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

पिता बनने के अनुभव पर सिद्धार्थ ने क्या कहा था?

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता बनने के अनुभव के बारे में भी बात की थी। ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे सिद्धार्थ से सलमान खान ने उनकी शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने के अनुभव को लेकर सवाल किया था। सिद्धार्थ ने पिता बनने को अपनी जिंदगी की सबसे खास भूमिकाओं में से एक बताया था। उन्होंने अपनी बेटी को बेहद प्यारा बताते हुए कहा था कि वह लगातार नई चीजें सीख रही है।

इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में सिद्धार्थ से जल्द एक और बच्चे को लेकर भी बात की थी। उस समय दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।

मां बनने के बाद खुद में बदलाव महसूस करती हैं कियारा

मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों को लेकर कियारा आडवाणी ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर भी बात की थी। कियारा ने बताया था कि मां बनने से पहले और मां बनने के बाद उन्होंने खुद में काफी बदलाव महसूस किया है। उनके मुताबिक, मातृत्व के बाद वह खुद को पहले से बिल्कुल अलग इंसान के तौर पर महसूस करती हैं।

अब दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर ने कियारा और सिद्धार्थ के फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। फैंस इस नए सफर के लिए कपल को जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Bigg Boss 20 contestants poster featuring six contestants nominated for eviction
मनोरंजन Entertainment

Bigg Boss 20 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 6 कंटेस्टेंट्स, देखें पूरी लिस्ट

नवम्बर 24, 2026
पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर में बनराकस और सचिव जी
मनोरंजन Entertainment

पंचायत सीजन 5 में बड़ा ट्विस्ट! बनराकस के हाथों में फुलेरा की कमान, जानें कब होगी रिलीज

नवम्बर 23, 2026
सपना चौधरी और वीर साहू के तलाक, शादी टूटने की वजह और दूसरी शादी पर बयान
मनोरंजन Entertainment

6 साल बाद सपना चौधरी-वीर साहू का तलाक, वजह और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी

नवम्बर 23, 2026
Next Post
पढ़ाई कर रहा था सौरव, अचानक कमरे में मिली लाश; गिरिडीह में SIT छात्र की मौत से हड़कंप

पढ़ाई कर रहा था सौरव, अचानक कमरे में मिली लाश; गिरिडीह में SIT छात्र की मौत से हड़कंप

रांची के JSCA स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के लिए जारी ट्रैफिक रूट प्लान और पार्किंग मैप

Ranchi T20: JSCA जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर नो-एंट्री और यहां मिलेगी पार्किंग

AJSU dissolves all its block and municipal committees in Bokaro; organizational elections to be held on December 20.

आजसू ने बोकारो की सभी प्रखंड और नगर कमेटियां कीं भंग, 20 दिसंबर को होगा सांगठनिक चुनाव

नवम्बर 24, 2026

SIR और MMDR संशोधन एक्ट के खिलाफ सदन में आवाज उठाएगी कांग्रेस, विशेष सत्र को लेकर विधायक दल की बैठक

SIR और MMDR संशोधन कानून पर JMM का केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना, विनोद पांडेय ने उठाए सवाल

मुनीडीह वाशरी में लगी आग, कर्मियों ने बुझाया; बड़ा हादसा टला

गुमला में कृषि-बागवानी के सफल मॉडल का निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर कृषि सचिव ने दिया जोर

रांची के तुपुदाना में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts