Ranchi : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी की सरकार का शपथ समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने जानकारी दी कि 8 मई को विधायक दल की अहम बैठक होगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा।
Read More- बड़ी खबर: JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
दूसरी ओर, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवास समेत कैमैक स्ट्रीट स्थित पार्टी मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा हटा दी गई है। हालांकि उन्हें पहले की तरह Z-कैटेगरी सुरक्षा मिलती रहेगी।
राज्यपाल से मिले थलापति विजय
इसी बीच तमिलनाडु में भी सियासी हलचल तेज है। थलापति विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत है। फिलहाल कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन TVK को मिल चुका है, लेकिन अभी भी बहुमत से कुछ कदम दूर है।
Read More- रांची रिंग रोड में भीषण सड़क हादसा, बोरिंग ट्रक के टक्कर से पलटी कार-एक ही परिवार के कई लोग घायल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









