Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में अमेरिका इजराइल और ईरान के युद्ध लगातार जारी है। इन देशों में मध्यस्तता कराने के लिए कोशिशें जारी है। इसी बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में में आज सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये की आज अहम बैठक हुई। बैठक में तीनों देशों के विदेश मंत्री शामिल हुए। इस बैठक का मकसद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कम करना है।
Read More- Ranchi News: मोरहाबादी में चल रही थी गैस की कालाबाजारी, पुलिस ने मारा अचानक छापा
Middle East Crisis: पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ बनने की पेशकश की
बैठक के दौरान मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री ईशाक दा से मुलाकात की। इसके अलावा तुर्किये के हाकेन फिदान और सऊदी अरब के फैसल बिन फरहान अल साउद के साथ भी अलग-अलग बातचीत होनी है। इन नेताओं की मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी प्रस्तावित है।
Read More- Jharkhand Politics: आंखे निकाली जीभ काटी-विष्णुगढ़ कांड पर हेमंत सरकार पर भड़के आदित्य साहू
Middle East Crisis: ईरान के होरमोजगान प्रांत के हमले में 5 की मौत
बता दें कि पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ बनने की पेशकश की है और एक प्रस्ताव भी साझा किया है, जिसमें परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम सीमित करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।इस बीच अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है।
Read More- Iran Israel War: इजराइल ने ईरान पर 50 फाइटर जेट्स से किया हमला, कई अहम ठिकाने तबाह
इसी बीच इजराइल ने ईरान के होरमोजगान प्रांत में जोरदार हमला किया है। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हमला खमीर इलाके के बंदर पोल घाट पर हुआ है। इस हमले में दो नावों को भी नुकसान पहुंचा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









