इन पांच पदाधिकारियों की सेवा अवधि खत्म होने वाली
कॉलेज प्रशासन के अनुसार जिन पदाधिकारियों की सेवा अवधि विस्तार का मामला सामने आया है, उनमें शामिल हैं: • डॉ. राजीव रंजन – प्रवाचक • डॉ. अभिषेक कुमार गोलू – होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी • डॉ. सुषमा हांसदा – होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी • डॉ. मुकेश कुमार – अवासी चिकित्सा पदाधिकारी • डॉ. हेमलता हेम्ब्रम – अवासी चिकित्सा पदाधिकारी कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अनुभवी कर्मियों की सेवाएं जारी रहना संस्थान की शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी है।जल्द परसपानी कॉलेज का निरीक्षण करेंगे स्वास्थ्य मंत्री
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि वह जल्द ही स्वयं परसपानी स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह कॉलेज की शिक्षण व्यवस्था, चिकित्सकीय सेवाओं, मानव संसाधन, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों की समस्याओं की स्थिति का जायजा लेंगे। निरीक्षण के बाद सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात भी मंत्री ने कही है।‘छात्रों का भविष्य हमारी जिम्मेदारी’
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. Irfan Ansari ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा से जुड़े संस्थानों में पर्याप्त और अनुभवी शिक्षकों व चिकित्सकीय पदाधिकारियों की मौजूदगी बेहद जरूरी है। मानव संसाधन की कमी का असर सीधे विद्यार्थियों की पढ़ाई और अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सेवाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल भवन और संसाधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है। मंत्री के मुताबिक, गोड्डा और पूरे संताल परगना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज महत्वपूर्ण संस्थान है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करने को मजबूर न होना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।कॉलेज की व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
स्वास्थ्य मंत्री की पहल के बाद परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज की शैक्षणिक, प्रशासनिक और चिकित्सकीय व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। खास तौर पर पांच कार्यरत पदाधिकारियों की सेवा अवधि समाप्त होने से पहले इस मामले में निर्णय होने पर कॉलेज के नियमित संचालन को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








