सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

राहुल गांधी छात्रों की मांग पूरी कराएं या हेमंत सरकार से समर्थन वापस लें: आदित्य साहू, संसद परिसर में NDA सांसदों का प्रदर्शन

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्र आंदोलन के समर्थन में NDA सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। आदित्य साहू ने राहुल गांधी से छात्रों की मांग पूरी कराने या हेमंत सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग की।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
JPSC-JSSC Recruitment Dispute: BJP issues major statement following Supreme Court notice; Aditya Sahu asks why the Hemant government is shying away from a CBI probe.

JPSC-JSSC Recruitment Dispute: BJP issues major statement following Supreme Court notice; Aditya Sahu asks why the Hemant government is shying away from a CBI probe.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
रांची/नई दिल्ली। झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन अब संसद तक पहुंच गया है। छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई, आंदोलन स्थल से उन्हें हटाने के प्रयास और अन्य मुद्दों को लेकर झारखंड NDA के सांसदों ने बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया।

मकर द्वार पर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

संसद भवन के मकर द्वार पर हुए प्रदर्शन में झारखंड NDA के साथ ओडिशा के सांसद भी शामिल हुए। सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी से झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर जवाब मांगा। तख्तियों पर “झारखंड में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज पर राहुल गांधी जवाब दो”, “छात्रों पर हुई अमानवीयता पर राहुल गांधी जवाब दो” और “छात्रों पर हुए अन्याय पर राहुल गांधी जवाब दो” जैसे नारे लिखे थे।

आदित्य साहू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि झारखंड में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ बार-बार पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से छात्रों से बातचीत किए जाने के बावजूद उनकी मांगों को लेकर राज्य सरकार पर कोई प्रभावी दबाव नहीं बनाया गया। साहू ने कहा कि झारखंड के छात्र पिछले कई वर्षों में हुई भर्ती परीक्षाओं की जांच की मांग कर रहे हैं। इनमें JPSC, JSSC, CGL और उत्पाद सिपाही समेत अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। भाजपा नेता ने कहा कि छात्रों की मांग है कि इन परीक्षाओं की CBI जांच कराई जाए। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस छात्रों की मांगों को जायज मानती है तो उसे हेमंत सोरेन सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। आदित्य साहू ने कहा कि राहुल गांधी को राज्य सरकार से स्पष्ट तौर पर कहना चाहिए कि छात्रों की मांगें पूरी की जाएं, अन्यथा कांग्रेस को सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए।

आंदोलन स्थल पर बिजली काटने का भी आरोप

आदित्य साहू ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित आंदोलन स्थल का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आधी रात को डीसी और एसएसपी समेत भारी पुलिस बल आंदोलन स्थल पहुंचा और छात्रों की बिजली काटकर उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया गया। साहू ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को रात के अंधेरे में दबाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेताओं के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद प्रशासन पीछे हट गया। हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन या राज्य सरकार की ओर से इस खबर के लिखे जाने तक कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

“छात्रों की आवाज लाठी से नहीं दबेगी”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ किसी भी तरह की ज्यादती हुई तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकार और न्याय की लड़ाई में भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को पुलिस कार्रवाई या दबाव के जरिए नहीं दबाया जा सकता। आदित्य साहू ने दावा किया कि NDA झारखंड के छात्रों के मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर लगातार उठाता रहेगा।

प्रदर्शन में ये सांसद रहे मौजूद

प्रदर्शन में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, डॉ. प्रदीप वर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, मनीष जायसवाल और कालीचरण सिंह समेत अन्य सांसद मौजूद रहे। ओडिशा के NDA सांसदों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।            
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
  • आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
    आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव
  • Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

Toggle
  • मकर द्वार पर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन
  • आदित्य साहू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
  • आंदोलन स्थल पर बिजली काटने का भी आरोप
  • “छात्रों की आवाज लाठी से नहीं दबेगी”
  • प्रदर्शन में ये सांसद रहे मौजूद

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

आज बैंक खुले हैं या बंद 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली
Breaking News

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

सितम्बर 28, 2026
Hemant government is covering up the allegations of corruption made under the Whistle Blower Act: Pratul Shahdev
झारखंड Jharkhand News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

सितम्बर 28, 2026
'बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से जारी' हिंदी संदेश के साथ खुले बैंक लॉकर का समाचार थंबनेल
Breaking News

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

सितम्बर 28, 2026
Next Post
Dhanbad News: 14 days remand completed,

Dhanbad News: 14 दिनों की रिमांड पूरी, मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली भेजे गए जेल

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से दिया इस्तीफा,

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, नोएल टाटा से मतभेद!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

आज बैंक खुले हैं या बंद 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

सितम्बर 28, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

28 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? IMD ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेट

28 सितंबर 2026 राशिफल: मेष में चंद्रमा का प्रवेश, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और कमाई के नए रास्ते

बेटी के निधन से शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra