Petrol Diesel Excise Duty Cut: मिडिल ईस्ट में इजराइल ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के बीच केन्द्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती करने की घोषणा की है। यह निर्णय तेल के कीमतें बढ़ने की आशंकाओं के बीच ली गई है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में जंगली हाथियों ने बरपाया कहर, दो लोगों को पटककर मार डाला
सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल पर ड्यूटी घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल पर इसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
Read More- Garhwa News: गढ़वा में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, 19 गिरफ्तार
Petrol Diesel Excise Duty Cut: तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ गया था
बताते चलें कि मिडिल ईस्ट में इजराइल ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध लगातार जारी है। युद्ध के कारण ईरान ने होर्मूज रुट को बंद कर दिया है जिससे इंटरनेशनल बाजारों में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ गया था। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका थी। सरकार ने टैक्स घटाकर इस बोझ को कम करने की कोशिश की है।
Read More- धोनी के शहर में फिर गूंजेगा इंडिया-इंडिया, JSCA स्टेडियम को मिला दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी
सरकार के इस फैसले के बाद केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले का मकसद आम जनता को महंगाई से बचाना और ईंधन के दामों को स्थिर बनाए रखना है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







