PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए आज यानी 20 जून 2026 को केंद्र सरकार आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम से रिमोट का बटन दबाकर देशभर के किसानों के खातों में यह राशि ट्रांसफर करेंगे। सरकार इस मद में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेगी।
Read More: Jharkhand के विकास कार्यों में रफ्तार, विधायकों के लिए जारी किए गए ₹405 करोड़
आज मनाया जाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर को पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस बार योजना का लाभ पाने वाले किसानों में 2.18 करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
खरीफ सीजन में किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद
मानसून की शुरुआत के साथ देशभर में खरीफ फसलों की बुवाई तेज हो गई है। ऐसे समय में मिलने वाली ₹2,000 की यह किस्त किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहायता देगी।
सरकार के अनुसार अब तक 22 किस्तों के जरिए 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है, जिससे करोड़ों किसानों को लाभ मिला है।
इन कारणों से रुक सकती है आपकी ₹2,000 की किस्त
यदि आपने अभी तक योजना से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निम्न कारणों से भुगतान रुक सकता है—
- e-KYC पूरा नहीं होना
- बैंक खाते का आधार से लिंक न होना
- भूमि सत्यापन (Land Verification) अधूरा होना
- आवेदन में गलत जानकारी होना
ऐसे चेक करें PM Kisan 23वीं किस्त का स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में किस्त आएगी या नहीं, तो PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Know Your Status विकल्प चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- OTP सत्यापन के बाद अपनी किस्त की स्थिति देखें।
PM Kisan Yojana 2026: किसानों के लिए बड़ी राहत
सरकार की यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। हर साल किसानों को ₹6,000 की सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। आज जारी होने वाली 23वीं किस्त खरीफ सीजन में किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
ये भी देखें: पेपर लीक का दोषी टेलीग्राम था… या सिस्टम? | NEET Paper Leak Explained | NTA | Telegram Ban
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









