NEET विवाद के बीच आया संशोधन विधेयक
यह विधेयक ऐसे समय में पेश किया गया है जब NEET Paper Leak और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में लगातार बहस जारी है। इन मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग कर रहा है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद यह पहला बड़ा विधायी कदम माना जा रहा है, जिसे सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बता रही है।संसद में विपक्ष का हंगामा
विधेयक पेश होने के दिन संसद में विपक्ष ने NEET पेपर लीक और छात्रों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की, जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। संसद परिसर के मकर द्वार पर भी कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगा।विधेयक पर होगी विस्तृत चर्चा
सरकार की ओर से बताया गया कि परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से लाए गए इस संशोधन विधेयक पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी। NDA के कई सांसद इस पर अपनी बात रखेंगे, जबकि विपक्ष भी अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराएगा। यदि यह विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित हो जाता है, तो सार्वजनिक परीक्षाओं में Paper Leak और अन्य अनुचित साधनों के खिलाफ कानूनी ढांचे को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









