Ranchi: झारखंड में SIR की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। जानकारी देते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया में 2 करोड़ 64 लाख 63 हजार 236 मतदाता भाग लेंगे। प्रत्येक वोटर के नाम में दो इन्यूमरेशन फॉर्म भर के सभी बूथों में भेज दिया गया है। आज उसका प्रक्रिया शुरू हो चुका है और BLO हर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे औऱ निर्धारित प्रक्रिया पूरी करेंगे।
Read More:Arrah News: आहर में छिपाकर फेंका गया युवती का शव, Jharkhand की निकली मृतका
राज्यभर में 31 हजार से अधिक BLO लेंगे हिस्सा
के. रवि कुमार ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि अगर कोई मतदाता राज्य से बाहर रह रहा है, तो उसके परिवार का कोई सदस्य उसकी तरफ से हस्ताक्षर कर सकता है। यह जनभागीदारी आधारित अभियान है, जिसमें आम नागरिकों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। राज्यभर में 31 हजार 892 BLO इस में हिस्सा लेंगे। वहीं नए मतदाता भी इस सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए प्रत्येक BLO को 30-30 आवेदन उपलब्ध कराए गए है।
82.10 प्रतिशत मतदाताओं की हो चुकी मैपिंग
उन्होंने बताया कि अब तक 82.10 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। बाकि 47 लाख मतदाताओं तक पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चुनावी डेटावेस को आधुनिक बनाना है। राज्य में कुल 2 करोड़ 64 लाख 63 हजार 236 मतदाता है, जिनमें से एख बड़ा हिस्सा अभी भी सत्यापन की प्रक्रिया से बाहर है। ऐसे में 29 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में तमाम फर्जी मतदाताओं को हटाने का काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल सुधार तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि जो युवा 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके है या करने वाले है। उनका पंजीकरण भी इसी अभियान के तहत किया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











