सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

विधानसभा घेराव के दौरान ABVP की महिला कार्यकर्ता बेहोश, पुलिस ने कई को लिया हिरासत में

Ranchi News: रांची की पुरानी विधानसभा के पास ABVP के विधानसभा घेराव के दौरान महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई। हिरासत के विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
ABVP female activist faints during Legislative Assembly gherao

रांची में ABVP का प्रदर्शन तेज, महिला कार्यकर्ता बेहोश

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Ranchi: रांची के धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा के पास मंगलवार को विधानसभा घेराव के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ABVP की एक महिला कार्यकर्ता अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। महिला सुरक्षाबलों ने तत्काल भीड़ के बीच से महिला कार्यकर्ता को बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ता भी उसकी मदद के लिए आगे आए। आपको बता दें कि विधानसभा घेराव के लिए पुरानी विधानसभा के पास बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता और छात्र जुटे थे। इसी दौरान प्रदर्शन में शामिल एक महिला कार्यकर्ता अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। स्थिति को देखते हुए महिला सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे भीड़ से बाहर निकाला। कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

ABVP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई

विधानसभा घेराव को देखते हुए प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से कई ABVP कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित करना है। हालांकि, हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे कार्यकर्ता पुलिस बसों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।

हिरासत के विरोध में सड़क पर लेटे ABVP कार्यकर्ता

पुलिस कार्रवाई के विरोध में कई ABVP कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के समीप सड़क पर बैठ गए और कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेटकर विरोध करने लगे। प्रदर्शन के कारण जगन्नाथपुर थाना से लेकर पुरानी विधानसभा तक यातायात प्रभावित हुआ और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने और यातायात सामान्य कराने का प्रयास कर रही है।

लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया था विधानसभा घेराव

ABVP की ओर से यह विधानसभा घेराव कार्यक्रम पूर्व में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता रांची पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारियों को पुरानी विधानसभा की ओर आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुरानी विधानसभा के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन को देखते हुए पुरानी विधानसभा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने, उन्हें निर्धारित क्षेत्र से हटाने और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। वहीं, ABVP कार्यकर्ता हिरासत की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। ये भी पढ़ें: Ranchi: आंदोलन से वापस लौटने वाले छात्रों को पहुंचाएगी रांची जिला प्रशासन, जारी किए ड्राइवरों के मोबाइल नंबर
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
  • आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
    आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

📌 यह भी पढ़ें:
  • कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा
  • रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप
  • आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

Table of Contents

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Toggle
  • ABVP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई
    • हिरासत के विरोध में सड़क पर लेटे ABVP कार्यकर्ता
      • लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया था विधानसभा घेराव
        • पुरानी विधानसभा के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा
राजनीति Politics

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा

सितम्बर 28, 2026
रांची की नदी में टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने समझा चुड़ैल; पति पर नदी में धक्का देने का आरोप
Breaking News

रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप

सितम्बर 28, 2026
आज बैंक खुले हैं या बंद 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली
Breaking News

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

सितम्बर 28, 2026
Next Post
Chaos during Vidhan Sabha gherao: ABVP activists scuffle with police; students faint.

विधानसभा घेराव के दौरान बवाल: ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की, छात्र-छात्राएं बेहोश

Naxal sympathizer arrested in Chatra; accused of aiding Manohar Ganjhu.

Chatra में नक्सल समर्थक गिरफ्तार, मनोहर गंझु को सहयोग देने का आरोप

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में तनाव, 10 लोगों पर FIR; RAF और पुलिस बल तैनात

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में तनाव, 10 लोगों पर FIR; RAF और पुलिस बल तैनात

सितम्बर 28, 2026

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा

October School Holiday List 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार! देखें बिहार-झारखंड के स्कूलों का पूरा कैलेंडर

रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप

लगातार 7 हफ्ते लाल रहने के बाद फिर टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली; जानें वजह

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra