रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें
श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए रांची रेल मंडल ने भागलपुर रूट पर चार श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें अलग-अलग दिनों में राजाबेड़ा, बरकाकाना और कोडरमा मार्ग से होकर भागलपुर तक जाएंगी। रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन सितंबर तक निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी राहत मिलेगी।ट्रेन में सीट नहीं मिली तो बस बनी विकल्प
ट्रेनों में लगातार बढ़ती वेटिंग के कारण कई श्रद्धालु अब सड़क मार्ग का विकल्प चुन रहे हैं। इसे देखते हुए रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से सुल्तानगंज के लिए रोजाना 6 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों का संचालन पप्पू ट्रैवल्स, रग्बी ट्रैवल्स, कोहिनूर ट्रैवल्स और शिवम ट्रैवल्स द्वारा किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में सीटिंग और स्लीपर दोनों प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध है।₹700 से ₹800 तक किराया
सुल्तानगंज जाने वाली बसों का किराया 700 से 800 रुपये के बीच रखा गया है। ऑपरेटरों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ती है तो भागलपुर एवं सुल्तानगंज रूट पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।देवघर के लिए टैक्सी बुकिंग भी बढ़ी
बस और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण कई श्रद्धालु सीधे देवघर तक पहुंचने के लिए टैक्सी बुक करा रहे हैं। समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के बीच टैक्सी सेवा की मांग इस बार पहले की तुलना में अधिक देखी जा रही है।कांवरियों की मदद के लिए लगाया गया सहायता केंद्र
श्रद्धालुओं की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए रांची में एक सहायता केंद्र (कैंप) भी स्थापित किया गया है। यहां आने वाले यात्रियों को झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों की जानकारी, यात्रा संबंधी आवश्यक सुझाव और सूचना पुस्तिकाएं (बुकलेट) उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।श्रद्धालुओं से अपील
श्रावणी मेले के दौरान रेलवे और परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन या बस की उपलब्धता की जानकारी जरूर लें, समय से स्टेशन या बस स्टैंड पहुंचें और भीड़भाड़ के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









