कितने पदों पर होगी भर्ती?
ISRO URSC की ओर से कुल 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस – 220 पद योग्यता • B.E./B.Tech (कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, केमिकल, एयरोस्पेस सहित संबंधित शाखाएं) मासिक स्टाइपेंड • ₹12,300 2. टेक्नीशियन अप्रेंटिस – 120 पद योग्यता • संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल आदि) मासिक स्टाइपेंड • ₹10,900 3. कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस – 70 पद योग्यता • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा मासिक स्टाइपेंड • ₹10,900कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में केवल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी डिग्री या डिप्लोमा पूरा किया हो। ध्यान दें: 2022 से पहले पास-आउट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन उनके डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इसलिए अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।महत्वपूर्ण तिथियां
• आवेदन शुरू: 29 जुलाई 2026 • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) • आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए निशुल्ककैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर UMANG Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है, ताकि पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके।क्यों है यह भर्ती खास?
• बिना लिखित परीक्षा भर्ती • ISRO जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रशिक्षण का अवसर • 1 वर्ष की अप्रेंटिसशिप • ₹12,300 तक मासिक स्टाइपेंड • सभी वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क • इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों के लिए शानदार करियर अवसर
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









