Sanchita Ugale Suicide: टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री से बेहद की दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी शॉ कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले ने सोमवार को कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। वह महज 22 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर स्थित उनके आवास पर उनका शव सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला। इस अचानक आई खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं।
Sanchita Ugale Suicide: कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध मिला है।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त संचिता घर पर अकेली थीं। एक्ट्रेस के पिता ने किसी भी तरह की गड़बड़ी या साजिश का शक नहीं जताया है और न ही उन्होंने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।
Sanchita Ugale Suicide: मौत से कुछ घंटे पहले पोस्ट की थी आखिरी रील
संचिता के निधन ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि मौत से महज कुछ घंटे पहले ही उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील शेयर की गई थी। इस आखिरी वीडियो में वे ‘डफली वाले, डफली बजा’ गाने पर बेहद खुश होकर लिपसिंक करती नजर आ रही थीं।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘मैं नाचूं, तू नचा।’ इंस्टाग्राम पर 1 लाख 39 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स वाली संचिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और उनकी इस हंसती-मुस्कुराती रील को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि वे ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेंगी।
Read More- असम की युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, गोविंदपुर में युवक गिरफ्तार
विक्की कौशल और मनोज बाजपेयी संग किया था काम
संचिता उगले ने बेहद कम उम्र में अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली थी। वे लोकप्रिय टीवी शोज ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ का हिस्सा रहीं। इसके अलावा वे दंगल टीवी के शो ‘साजन घर में’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (शो) में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में भी नजर आई थीं।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा-ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
छोटे पर्दे के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में भी अपनी धाक जमाई थी। वे विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई के अहम किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी बेहतरीन काम किया था।
Read More- US Iran Peace Deal: 47 साल की दुश्मनी खत्म! 19 जून को अमेरिका और ईरान के बीच होंगे दस्तखत

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









